“8 दिन में 60 बस्तियों में हुए हिंदू सम्मेलन, आज रातानाडा व सुखानंद बगेची सहित 10 जगहों पर होंगे, उद्देश्य… सनातन धर्म का प्रचार व…”, दैनिक भास्कर, फरवरी 08, 2026
“शहर में पिछले 8 दिनों में 60 से ज्यादा बस्तियों में हिंदू सम्मेलन हो चुके हैं। रविवार को दस से ज्यादा स्थानों पर सम्मेलन होंगे। इसके लिए युवाओं की टीमों ने अनेक क्षेत्रों में भगवा ध्वज, पीले चावल सहित आमंत्रण पत्र वितरित किए। हिंदू सम्मेलनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों, विचारधारा से अवगत करवाते हुए सनातन धर्म के पालन का आह्वान किया जा रहा है।
रातानाडा पंचवटी बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन समिति संरक्षक पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि रविवार को होने वाले सम्मेलन से पूर्व सुबह 11 बजे पंचवटी पार्क से रामस्नेही संत हरिराम शास्त्री महाराज के सान्निध्य में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। फिर वक्ताओं के उद्बोधन होंगे। सर्वेश्वर बस्ती यूआईटी कॉलोनी प्रतापनगर में पूर्व संध्या पर महिलाओं की वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप प्रजापत ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे हिंदू सम्मेलन में संत प्राणवल्लभ, संत श्रवणदास, साध्वी अंजू कुमारी, मुख्य वक्ता पंडित राजेश दवे शामिल होंगे।
महानगर के सहकार्यवाह अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को सरस्वती नगर की श्रीयादे बस्ती झालामंड में सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्र के सहसंपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार ने कहा कि दूध-दही की नदियों वाले देश में आज असंगठित होने की वजह से हम स्तरहीन होते जा रहे हैं। हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को जागृत करते हुए एकजुट करना और पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करना है……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
