“जयपुर में धर्म परिवर्तन करवाने पहुंचे दंपती:बोले- सभी समस्याओं का होगा समाधान, घर में करवाई प्रार्थना; लोगों ने पीछा कर पकड़ा”, दैनिक भास्कर, सितम्बर 14, 2024
“जयपुर में एक दंपती के धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन करवाने के लिए प्रार्थना करवाकर निकले पति-पत्नी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। धर्म परिवर्तन के कराने के पीछे सभी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया गया। गांधी नगर थाने पहुंचे लोगों ने धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा करने के साथ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि झालाना डूंगरी निवासी सुमित्रा देवी (39) ने धर्म परिवर्तन को लेकर FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- करीब 2-3 महीने से कुछ लोग उनके घर आ रहे है। उनकी ओर से ईशा मसीहा के बारे में बताकर उनकी प्रार्थना करने को कहा गया। बोले- जिससे तुम्हारे सारे कृष्ट दूर हो जाएंगे। तुम्हारी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। तुम्हें जीवन में कभी-भी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उसके बाद वह मेरे घर पर कुछ दिन आए, कहां- आप इसाई धर्म अपना लो, जिससे तुम्हारी सब स्थिति को हम अच्छा कर देंगे। रुपयों की कोई समस्या नहीं आने देंगे।
13 सितम्बर को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी दंपती आए। उन्होंने घर पर रखी सभी धर्मिक वस्तुएं व मुर्तियां हटवा दी। बोला- यह देवी-देवता कोई काम नहीं आएगा। ये धर्म जो हिंदू धर्म है वह सबसे भष्ट्र धर्म है। घर आए दंपती ने मानसिक व शारीरिक दबाव बनाकर इसाई धर्म की प्रार्थना करवाई। गले में ईसाई धर्म का लॉकेट जबरन पहना दिया गया। बोला- इस ईसाई धर्म से सर्वश्रेष्ट धर्म कोई नहीं है। आज से तुम हिंदू नहीं तुम ईसाई धर्म की कम्युनिटी आपके साथ है…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
