“दिल्ली में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला ‘हिंदू केसरी सेवा सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार’; सामाजिक योगदान के लिए हुए सम्मानित”, सुदर्शन न्यूज़, मई 30, 2026
“दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को उनके सामाजिक कार्यों और सनातन संस्कृति के संरक्षण में किए गए योगदान के लिए “हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान माय होम इंडिया संगठन की ओर से प्रदान किया गया।
समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया और माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
