“खटीमा धर्मांतरण प्रकरण: एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, कई अहम दस्तावेज भी बरामद”, ईटीवी भारत, मई 30, 2026
“खटीमा कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण प्रकरण मामले में एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस टीम ने संदीप सिंह राणा निवासी ग्राम सबौरा को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने आरोपी से अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं. खटीमा कोतवाली में धर्मांतरण प्रकरण के दो दर्ज मुकदमे में पुलिस पहले ही चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
खटीमा में दर्ज धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे आरोपी संदीप सिंह राणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धर्म परिवर्तन एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खटीमा पुलिस ने धर्मांतरण मामले में वांछित अभियुक्त संदीप सिंह राणा पुत्र रामप्रवेश सिंह राणा निवासी ग्राम सबौरा, थाना खटीमा को जसरी-पटपुरा मार्ग स्थित जैनब ब्रिक फील्ड के निकट से गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से दो जन्म प्रमाण-पत्र, दो आधार कार्ड की छायाप्रतियां, एक सर्टिफिकेट ऑफ ऑर्डिनेंस, एक मैरीज लाइसेंस तथा धर्मशास्त्र में स्नातक का प्रमाण-पत्र बरामद हुआ. सभी दस्तावेजों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दान सिंह राणा और कमलजीत सिंह के संपर्क में आने के बाद ईसाई धर्म से जुड़ा था. उसने यह भी स्वीकार किया कि साल 2019 में उसकी पत्नी का बपतिस्मा (ईसाई धर्म का संस्कार) कराया गया था……..”
पूरा लेख ईटीवी भारत पर पढ़ें
