spot_img

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

spot_img
Hindu Post is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
30.8 C
Sringeri
Thursday, January 16, 2025

दूध लेने निकली महिला का पीछा, अभद्रता, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज… अताउर्रहमान धराया, हालत ऐसी कि पुलिस के कंधों पर लटक कर आया थाने से बाहर

“दूध लेने निकली महिला का पीछा, अभद्रता, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज… अताउर्रहमान धराया, हालत ऐसी कि पुलिस के कंधों पर लटक कर आया थाने से बाहर”, ऑपइंडिया, जून 09, 2024

“उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक हिन्दू महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। अभद्रता का आरोप अताउर्रहमान नाम के व्यक्ति पर लगा है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार (8 जून, 2024) की है। पुलिस मामले में जाँच और जरूरी कार्रवाई कर रही है। इस घटना से जुड़े 2 वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में इस्लामी पोशाक और सिर पर जालीदार टोपी रख कर अताउर्रहमान को महिला की तरफ बढ़ते देखा जा सकता है। वहीं दूसरे वीडियो में आरोपित पुलिस के कंधों पर झूलता दिख रहा है।

यह मामला अमरोहा जिले के कोतवाली गजरौला क्षेत्र का है। यहाँ शनिवार (8 जून, 2024) को पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि शनिवार को ही उनकी पत्नी सुबह लगभग 5:30 पर दूध लेने जा रहीं थीं। तभी पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति वहाँ पहुँचा। उसने पीड़िता को रोक लिया। आरोपित ने पीड़िता से अभद्रता की विरोध करने पर आरोपित ने महिला को जान से मार डालने की धमकी देते हुए गाली-गलौज किया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपित धमकाते हुए भाग निकला।

शिकायतकर्ता फैक्ट्री में काम करता है। उसने अज्ञात आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 341, 323, 504 और 506 के तहत FIR दर्ज कर ली। मामले की जाँच की गई तो आरोपित का नाम अताउर्रहमान निकला। वह गजरौला का ही रहने वाला था। पुलिस ने अताउर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 2 वीडियो में से पहले में आरोपित को महिला की तरफ तेजी से बढ़ते देखा जा सकता है…..”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.