“हिंदुओं को चुन-चुनकर बनाया निशाना, पर बांग्लादेश में ‘क्रांति का कुत्ता’ बन भौंक रहा न्यूजलॉन्ड्री: कहा- भारतीय मीडिया ने हिंसा को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया”, ऑपइंडिया, अगस्त 30, 2024
“बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के अनगिनत मामले सामने आए। आधिकारिक तौर पर 270 से अधिक मामले हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से ऐसे रहे, जो रिपोर्ट हुए, बाकियों का कुछ पता नहीं चल पाया। लेकिन पश्चिम मीडिया ने जिस तरह से हिंदुओं पर हिंसा के मामलों को लेकर गुमराह करने जैसी रिपोर्टिंग की, अब उसी रास्ते पर भारत की वापमंथी मीडिया भी चल पड़ी है।
दरअसल, बांग्लादेश की अंतरिम यूनुस सरकार ने भारत से चुनिंदा मीडिया संस्थानों को बांग्लादेश का दौरा करवाया, जिन्होंने विदेशी मीडिया की तरह यूनुस सरकार के पक्ष में रिपोर्टिंग करते हुए हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को न सिर्फ बेहद कम करके बताया, बल्कि मामूली भी साबित करने की कोशिश की। ऐसी ही कोशिश न्यूजलॉन्ड्री जैसे संदिग्ध वामपंथी न्यूज पोर्टल की तरफ से भी की गई है।
न्यूज़लॉन्ड्री ने न सिर्फ बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा को कमतर दिखाने का प्रयास किया, बल्कि उसने भारतीय मीडिया को ही निशाना बनाने की कोशिश की। इसी क्रम में न्यूज़लॉन्ड्री की पत्रकार स्मिता शर्मा ने 27 अगस्त को बांग्लादेश से एक ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने हिंसा को कमतर बताने और भारतीय मीडिया को बदनाम करने का प्रयास किया…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
