“’जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा मिले’, राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर आई RSS की पहली प्रतिक्रिया”, जागरण, जुलाई 03, 2026
“अयोध्या में श्री राम लला मंदिर में रखे दान-पात्रों से चोरी के मुद्दे पर आरएसएस का पहला बयान आया है। संगठन के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि जांच में जो कोई भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा मिले।
होसबोले ने कहा, “अयोध्या में श्री राम लला मंदिर में रखे दान-पात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आहत किया है, और हम सभी इस घटना से दुखी हैं।”
‘दोषियों को मिले कड़ी सजा’
उन्होंने आगे कहा, “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सजा मिले…….”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
