“‘जुगनू की कुछ औलादों ने…’ महाराणा सांगा विवाद में कुमार विश्वास की एंट्री; जानिए क्या-क्या कहा?”, जागरण, मार्च 24, 2025
“उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी कर उन्हें ‘गद्दार’ और ‘देशद्रोही’ कहा। उनके इस विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी और राजपूत समाज के लोगों में बेहद नाराजगी है। बीजेपी के कई नेताओं ने रामजीलाल सुमन की टिप्पणी की निंदा की है।
अब इस विवाद में कवि कुमार विश्वास की एंट्री हो गई है।कुमार विश्वास ने कहा कि जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज एक ऊपर प्रश्न खड़े किए हैं। कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कविता भी लिख दी और पोस्ट किया।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल के दिनों में राज्यसभा में बाबर के मुद्दे का जिक्र किया। सपा सांसद ने कहा था कि बाबर ने राणा सांगा के निमंत्रण पर ही आक्रमण किया था। उन्होंने कहा कि इब्राहिम लोधी को हाराने के लिए बाबर को बुलावा भेजा गया था। सपा सांसद ने महाराणा सांगा को गद्दार और देशद्रोही करार दे दिया, इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने उनके बयान की कड़ी निंदा की…..”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
