“मुजफ्फरनगर में नाबालिग के अपहरण पर बवाल:स्वामी यशवीर ने लगाए ‘लव जिहाद’ के आरोप, 24 मई तक बरामदगी नहीं होने पर महापंचायत की चेतावनी”, दैनिक भास्कर, मई 14, 2026
“मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र स्थित अमीरनगर गांव में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर यशवीर महराज ने ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के आरोप लगाते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
स्वामी यशवीर महाराज का आरोप है कि गांव का ही एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने दावा किया कि परिवार पहले से आरोपी की गतिविधियों से परेशान था। इसी कारण परिवार कुछ समय के लिए गांव छोड़कर पंजाब चला गया था। आरोप है कि आरोपी युवक वहां से भी नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर अपने साथ ले आया।
परिवार बोला- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार तितावी थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें इधर-उधर भेजा गया। परिवार ने पुलिस की कथित अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और लड़की की जल्द बरामदगी की मांग की है……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
