“मुस्लिम युवक ने 2 बहनों का किया रेप, पालघर की घटना को BJP विधायक चित्रा वाघ ने बताया लव जिहाद, डहाणू बंद आज”, नवभारत टाइम्स, जून 10, 2026
“महाराष्ट्र के पालघर जिले स्थित डहाणू में सामने आए कथित ‘लव जिहाद’ मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले के विरोध में सकल हिंदू समाज की ओर से 10 जून को डहाणू बंद का आह्वान किया गया है। इस आह्वान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर विभिन्न हिंदू संगठनों और नागरिकों में इस मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। संगठनों का कहना है कि मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बंद के आह्वान को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक चित्रा वाघ ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देने का निर्णय लिया है। वह 10 जून को दोपहर 12:30 बजे डहाणू स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार परिषद को संबोधित करेंगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रख सकती हैं।
जांच के लिए बनी एसआईटी
बताया जा रहा है कि इससे पहले चित्रा वाघ ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए जाने की जानकारी सामने आई है कि मामले की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए……..”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
