spot_img

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

spot_img
Hindu Post is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
31 C
Sringeri
Friday, January 23, 2026

पाकिस्तान में हिंदू मां बेटी किडनैप, खतरे में अल्पसंख्यक, जबरन इस्लामीकरण की आशंका

“पाकिस्तान में हिंदू मां बेटी किडनैप, खतरे में अल्पसंख्यक, जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका”, प्रभात खबर, दिसंबर 10, 2025

“पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को जबरन अगवा कर लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना शनिवार को कराची के शेरशाह स्थित सिंध मोहल्ले में घटी है. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार ये मां बेटी अपने घर से बाहर निकल रही थी तभी तीन हथियारबंद लोग सफेद कार में आए और जबरन इन्हें गाड़ी में बैठा लिया. इस घटना के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर इस मामले की एफ.आई.आर दर्ज की जिसके बाद से ही पड़ोसियों और स्थानीय समुदाय में गहरी चिंता बनी हुई है. वहीं पीड़ित के परिवार को इस बात का डर है कि नाबालिग बच्ची का जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर उसकी शादी किसी उम्रदराज व्यक्ति से करवा देगा. सिंध प्रांत में इस तरह के मामले पहले भी कई बार दर्ज किए जा चुके हैं. 

अपहरण से दहशत में समाज (Hindu Girl Kidnapped )

सिंध प्रात में हिंदू समुदाय के नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शिव काची ने बताया कि रानी और उनकी नाबालिग बेटी अब भी लापता है. काची ने आगे कहा कि उन्होंने थाने में जाकर प्राथमिकी(FIR) दर्ज करा दी है लेकिन जिस तरीके से तीन हथियारबंद लोगों ने हिंदू मां बेटी का अपहरण किया है ये बेहद ही चिंताजनक है. इस तरह की घटनाएं पूरे समाज में डर का माहौल बनाता है और महिलाओं को ज्यादा असुरक्षित महसूस कराता है. काची ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी अपील की है कि जल्द से जल्द इस मामले की कार्रवाई की जाए.

सिंध में बढ़ते अपहरण के मामले (Minor Kidnapped in Pakistan)

काची ने बताया कि प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं का अक्सर अपहरण किया जा रहा है जहां उन्हें जबरन इस्लाम धर्म कुबूल कराया जाता है और फिर उनकी शादी ऐसे मुस्लिम पुरूषों से करा दी जाती है जो उनसे उम्र में बहुत बड़े होते हैं. सिंध के मीरपुरखास में अपना कार्यालय चलाने वाले काची बताते हैं कि कई बार उन्हें खुद भी उन लोगों से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है जो हिंदू लड़कियों को जबरन अगवा करके उनसे शादी करते हैं और उन्होंने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी है. इन मामलों मे ज्यादातर गरीब परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाया जाता है……”

पूरा लेख प्रभात खबर पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsAppTelegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Thanks for Visiting Hindupost

Dear valued reader,
HinduPost.in has been your reliable source for news and perspectives vital to the Hindu community. We strive to amplify diverse voices and broaden understanding, but we can't do it alone. Keeping our platform free and high-quality requires resources. As a non-profit, we rely on reader contributions. Please consider donating to HinduPost.in. Any amount you give can make a real difference. It's simple - click on this button:
By supporting us, you invest in a platform dedicated to truth, understanding, and the voices of the Hindu community. Thank you for standing with us.