“मारा गया Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला मोहम्मद जीशान… योगीराज में कानून हाथ मे लेने का किया दुस्साहस तो भोगा फल भी; टीम सुदर्शन मौके पर मौजूद”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 02, 2026
“मुस्लिम कुरीतियों और कट्टरपंथ के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने वाले Ex मुस्लिम सलीम उर्फ सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार (1 मार्च 2026) रात लोऩी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को मार गिराया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय जीशान के रूप में हुई है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इस घटना की तह तक जाने के लिए सुदर्शन न्यूज की संवाददाता रुची श्रीवास्तव स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। गाजियाबाद में लोनी के सरकारी अस्पताल से जिहादी जीशान का शव ले जाया गाया।
बताते चले कि इस ऑपरेशन के दौरान जवाबी फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल, जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल किया गया सर्जिकल ब्लेड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। शनिवार को ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की शिनाख्त कर ली थी। इसके बाद से ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही थी……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
