“भोपाल की युवती के साथ लव जिहाद, FIR:शादी का झांसा देकर राहुल बनकर समीर ने किया रेप; कहता था-धर्म बदल दो”, दैनिक भास्कर, दिसम्बर 18, 2024
“भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवक ने नाम बदलकर उससे मुलाकात की। शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, पिछले दिनों शादी के नाम पर लड़की को इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला।
पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। जिसके बाद बुधवार पीड़िता ‘संस्कृति बचाओ’ मंच के कार्यकर्ताओं को लेकर थाना पहुंची, शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं।
कोलार थाना टीआई संजय सिंह सोनी ने बताया कि
धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, रेप, एससी-एसटी एक्ट सहित धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। घटना पहली बार जहांगीराबाद इलाके में हुई, लिहाजा केस डायरी को ट्रांसफर किया जाएगा।
25 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। चार साल पहले अनजान नंबर से उसे कॉल आना शुरू हुए थे। कॉल करने वाले ने खुद को राहुल बताया था, बाद में युवक वाट्सएप मैसेज करने लगा। उसने लड़की को दोस्ती के लिए राजी कर लिया। कुछ समय में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी और पीड़िता की कॉल पर बातें चलती रहीं। आरोपी ने उसे इजहार किया, लड़की ने हां कर दिया…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
