“ ‘मणिपुर का नाम ही ‘मणि’ है, जो पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ा रहा है…’ हिंसा के बाद पहली बार चुराचांदपुर पहुंचकर बोले PM मोदी”, सुदर्शन न्यूज़, सितम्बर 13, 2025
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने हिंसा से प्रभावित परिवारों से बातचीत की। पीएम ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मणिपुर अब नई उम्मीदों और प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मणिपुर के युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि “मणिपुर का नाम ही ‘मणि’ है, जो पूरे उत्तर-पूर्व की चमक को और बढ़ाता है।” मोदी ने भरोसा जताया कि राज्य का हर नागरिक विकास की यात्रा में शामिल होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंसा ने मणिपुर को गहरी चोट पहुंचाई थी, लेकिन अब विभिन्न समुदाय आपसी सद्भाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने संगठनों से अपील की कि वे बातचीत और समझौते के रास्ते को प्राथमिकता दें। मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है…….”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
