“लाइन पर आ रहा मालदीव… आँख दिखाने वाले राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत को दिया धन्यवाद, माना- कर्ज चुकाने में चीन के अलावा इंडिया ने दी सबसे ज्यादा मदद”, ऑपइंडिया, जुलाई 28, 2024
“कुछ समय पहले तक भारत को आँख दिखाने वाला मालदीव और उसके नेता अब भारत का आभार जताते नहीं थक रहे। हाल में मालदीव के राष्ट्रपत मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव की नाजुक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करने के लिए चीन के साथ भारत को भी धन्यवाद दिया।
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जु जिन्हें चीन का समर्थक माना जाता है, उन्होंने अपने देश की आजादी की 59वीं वर्षगाँठ के मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चीन और भारत देश के कर्ज को चुकाने में सबसे अधिक मदद प्रदान करते हैं।
इसके अलावा एक स्थानीय समाचार पोर्टल ने मुइज्जू के हवाले से कहा, “मैं अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, आर्थिक संप्रभुता को सुनिश्चित करने और जनता की खातिर सहयोग करने के लिए मालदीव की ओर से चीन सरकार और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूँ…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें