“नासिक IT कंपनी उत्पीड़न-धर्मांतरण मामला: SIT ने दाखिल की 300 पन्नों की चार्जशीट, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार”, जागरण, मई 30, 2026
“मल्टीनेशनल कंपनी में महिला उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत में विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में महिला कर्मचारियों पर अत्याचार, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
250 से 300 पन्नों का आरोपपत्र
नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने कई महीनों की जांच के बाद करीब 250 से 300 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में पेश किया। यह आरोपपत्र मुंबई नाका पुलिस थाना में दर्ज आठ मामलों से संबंधित बताया जा रहा है।
जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल चैट, व्हाट्सएप संदेश, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, पीड़ित महिलाओं के बयान और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जांच पूरी की। जांच अधिकारियों ने कई महिला पीड़ितों के बयान दर्ज कर घटनाओं की पूरी श्रृंखला अदालत के सामने रखी है……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
