“विवाहित महिला को जाल में फंसाकर किया अगवा, अमरावती के नांदगांव पेठ में लव जिहाद से हड़कंप”, नवभारत टाइम्स, नवंबर 17, 2025
“अमरावती जिले के नांदगांव पेठ क्षेत्र में एक विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा करने के चौंकाने वाले मामले ने सनसनी फैला दी है। देश भर में बढ़ रहे ऐसे मामलों की पृष्ठभूमि में इस घटना ने क्षेत्र में तीव्र आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शनिवार को शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहा है।
पीड़ित महिला के पति ने 7 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अनुसार आरोपी युवक ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित महिला को एक 5 साल का बेटा और एक 3 साल की बेटी है। मां से अचानक बिछड़ने से परिवार संकट में पड़ गया है।
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप
ग्रामीणों के अनुसार इस ‘लव जिहाद‘ के मामले में पुलिस ने केवल औपचारिक पूछताछ की और आरोपी को छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है और आरोपी महिला का अभी भी पता नहीं चल पाया है। भाजपा कार्यकर्ता मोरेश्वर इंगले के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ थाने पर धावा बोल दिया……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
