“Satna News: आदिल से आदित्य बन पहले फैलाया प्यार का जाल, फिर चली धर्म परिवर्तन की चाल…सतना का मामला हैरान कर देगा”, नवभारत टाइम्स, जुलाई 14, 2024
“सतना के लोटन अखाड़ा निवासी मोहम्मद आदिल ने इंदिरा कन्या महाविद्यालय में पढ़ने वाली 19 वर्षीया बीकॉम की छात्रा को आदित्य बनकर पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उस पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का प्रेशर डालने लगा। उसने अपने परिवार के साथ मिलकर लड़की के परिवार को भी धमकी दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
मध्य प्रदेश सतना जिले से एक बार फिर लव जिहाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को युवक ने अपनी पहचान छुपाकर पहले अपने प्यार में फंसाया। फिर उसे अपने शिकंजे में कसकर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाने लगा। यही नहीं उसने लड़की के परिवारजनों को भी धमकाना शुरु कर दिया।
दरअसल, एक मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने हिंदू पहले अपना नाम और काम छिपाया फिर गर्ल्स कॉलेज की युवती को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने लिव इन में रहने का एग्रीमेंट भी बनवा लिया। फिर वह उसे प्रताड़ित करने लगा। उसने लड़की पर परिवर्तन का दवाब बनाते हुए उसे ही नहीं बल्कि युवती के माता- पिता को भी धर्म परिवर्तन के लिए धमकाया…..”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें