“’जो हिंदू की बात करेगा वही राज करेगा, MP में UCC बिल पास होने पर CM मोहन यादव ने क्यों कही ये बात?”, पंचजन्य, जुलाई 21, 2026
“मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पास हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि जो हिंदू की बात करेगा, वही राज करेगा। उन्होंने कहा कि समानता हमारी संस्कृति का मूल है। भगवान की दृष्टि में सभी एक समान हैं। फिर इंसानों द्वारा बनाए गए कानून में अलग-अलग व्यवस्था क्यों होनी चाहिए? देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए। राम से रहीम तक, रविंद्र से रॉबिन तक, अमर से एंथोनी और अकबर तक, देश एक संविधान से चले।
UCC लागू होने के बाद मध्य प्रदेश को मिलेगी भेदभाव से मुक्ति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि UCC लागू होने के बाद मध्यप्रदेश में भेदभाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही यह राज्य गोवा, उत्तराखंड और असम के बाद इस दिशा में कदम बढ़ाने वाले चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों के खाने के दांत अलग हैं और दिखाने के अलग। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं होगा। सब एक ही बाट से तौले जाएंगे।
UCC विधेयक पर सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करती रही है। इस पार्टी ने देश की जनता की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है……”
पूरा लेख पंचजन्य पर पढ़ें
