“’कलमा, निकाह और आठ दिन की कैद’, एमपी की युवती के जबरन धर्मांतरण की हॉरर स्टोरी”, नवभारत टाइम्स, मई 18, 2026
“सिवनी मालवा की प्रतिष्ठित परिवार से है युवती
दरअसल, युवती सिवनी मालवा में एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती है। वह महाराष्ट्र में पढ़ाई के लिए गई थी। दसवीं की पढ़ाई के दौरान भुसावल में नबील कासिम शेख ने उससे दोस्ती की थी। यह दोस्ती स्कूल में हुई थी। लेकिन इस दोस्ती के पीछे इतनी बड़ी साजिश थी कि इस बात से युवती अनजान थी।
कैफे बुलाकर खींच ली तस्वीरें
पीड़ित युवती का कहना है कि नबील शेख ने उसे कई बार कैफे में मिलने के लिए बुलाया। कैफे में मुलाकात के दौरान उसने युवती की तस्वीरें खींच ली। उन तस्वीरों के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा था। युवती ने डर के मारे में अपने परिवार को यह बात नहीं बता पाई।
डराकर युवती को साथ ले गया
वहीं, 16 फरवरी 2026 को आरोपी नबील कासिम शेख युवती को डराया और कुछ दिनों बाद अपने साथ ले गया। इसके बाद परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो नबील खुद ही उसे लेकर थाने पहुंचा। मगर युवती डर से कुछ नहीं बता पा रही थी। बात में हिम्मत जुटाकर उसने परिवार को पूरी बात बताई……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
