“भोपाल में हिंदू लड़कियों के साथ होटल में पकड़ाया मुस्लिम युवक, जेब से निकले आपत्तिजनक सामान, लव जिहाद का आरोप”, नवभारत टाइम्स, जून 03, 2026
“मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन के लोगों ने हिंदू लड़कियों के साथ पकड़ा है। एक हिंदू लड़की नाबालिग है। वहीं, युवक के जेब से आपत्तिजनक सामान मिला है। इसके आधार पर हिंदू संगठन के लोग आरोप लगा रहे हैं कि होटल में अनैतिक कार्य चल रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एसएसजी होटल में पकड़े गए
दरअसल, भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर एसएसजी होटल है। इसी होटल एक कमरे में मुस्लिम युवक दो हिंदू लड़कियों के साथ आया था। इसकी सूचना हिंदू संगठन के लोगों को मिल गई। वे लोग वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी।
साथ में थीं दो लड़कियां
मुस्लिम युवक के साथ दो लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि उनमें एक लड़की नाबालिग है। हिंदू संगठन के लोगों के पहुंचते ही दोनों लड़कियां चेहरे ढक ली। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी युवक का वीडियो भी बनाया है……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
