“’ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर स्कूल ने नौकरी से निकाला’, पूर्व कर्मचारी के आरोपों पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा”, नवभारत टाइम्स, जुलाई 16, 2026
“विश्व हिंदू परिषद ने जबलपुर स्थित कैथोलिक स्कूल के बाहर हंगामा किया है। वीएचपी ने स्कूल में धर्मांतरण का आरोप लगाया है। कुछ ही देर में यह प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि स्कूल की इमारत पर पत्थर फेंके गए हैं। इसमें खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मिशनरी द्वारा संचालित है स्कूल
जबलपुर पुलिस के अनुसार माधोताल इलाके में मिशनरी द्वारा चलाए जा रहे स्कूल के बाहर वीएचपी और बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए थे। आरोप था कि स्कूल के कर्मचारियों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। स्कूल के बाहर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही पत्थर भी फेंके हैं। इससे बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं।
स्थिति बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया
वहीं, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया है। इस दौरान झड़प की स्थिति भी उत्पन्न हुई। मौके पर पुलिस ने अतिरिक्त बल भी भेजा। बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
