“उज्जैन में टी-20 वर्ल्डकप जश्न के पटाखों से भड़की चिंगारी, दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट, 10 घायल”, जागरण, मार्च 09, 2026
“भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप जीत का जश्न उज्जैन की राजरॉयल कॉलोनी में गंभीर विवाद में बदल गया। चिमनगंज थाना क्षेत्र की इस कॉलोनी में रविवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में तीखी कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार रात को टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की विश्व कप जीत के बाद कुछ लोग कॉलोनी में पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे थे। इस पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए पटाखे किसी अन्य स्थान पर फोड़ने को कहा।
बात बढ़ी और दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद कुछ लोगों ने लाठी और पाइप से हमला कर दिया। इसमें रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता मेहरले, विमला मालवीय, लैला सिंह, मानवेंद्र हाड़ा और विशाला मालवीय घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शादाब खान, वाहिद खान सहित एक महिला को भी चोट लगी। सूचना मिलते ही चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
