“Love Jihad in Indore: इरफान ने हैप्पी बनकर दोस्ती की, धमकी देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराया, सिगरेट से दागा”, जागरण, नवंबर 10,2025
“शहर में लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। इरफान ने हैप्पी पंजाबी बनकर हिंदू युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती राजस्थान की रहने वाली है, काम के सिलसिले में आरोपित से पहली बार मिली थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उस पर मतांतरण का दबाव बनाया और विरोध करने पर सिगरेट से दागा।
दो साल पहले हुई थी मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय पीड़िता मेकअप आर्टिस्ट है। दो वर्ष पहले एविएशन का कोर्स करने इंदौर आई थी। पार्ट टाइम जाब तलाश रही थी, तभी इरफान अली उर्फ हैप्पी से मुलाकात हुई। उसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से संपर्क बढ़ाया और मई 2023 में नौकरी की बात करने के लिए सी-21 माल के पीछे होटल हॉलिडे पर बुलाया। यहां कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान अश्लील वीडियो-फोटो भी बना लिए, जिन्हें बहुप्रसारित करने की धमकी देते हुए कई बार संबंध बनाए।
रविवार रात को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता युवक को पकड़कर विजयनगर थाने लाए। बताया कि इरफान अली को देवास से जिलाबदर किया जा चुका है। यहां भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं…..”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
