“MP News: एक आंख की रोशनी चली गई… अयान पठान ने आंख में झोंकी थी मिर्ची, मां बोली- हर जख्म का हिसाब हो”, नवभारत टाइम्स, अप्रैल 21, 2024
“लिवइन में रह रही युवती के साथ गुना के अयान पठान ने उसके साथ ही दरिंदगी की है। आरोपी ने युवती की आंखों पर पत्थर से वार किया है। साथ ही चिल्लाने पर मुंह में फेवीक्विक डाल दिया था। आरोपी अयान पठान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घर पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में हैवानियत की शिकार युवती को एक आंख से दिखना बंद हो गया है। वहीं, दूसरी आंख से भी कम दिख रहा है। पुलिस ने कमरे से बेल्ट और फेवीक्विक बरामद किया है। साथ ही आरोपी आयान पठान को गिरफ्तार कर लिया है।
आयान की दरिंदगी की शिकार युवती अस्पताल में भर्ती है। उसकी मां ने कहा है कि आरोपी आयान से हर जख्म का हिसाब हो। युवती अयान पठान के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। वह युवती पर मकान अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रहा था…..”
पूरा लेख नवभारत टाईम्स पर पढ़ें