“जिहादी सिस्टर्स का जाल… भोपाल में प्रेमी और अहमदाबाद में मंगेतर संग हिंदू युवतियों को फंसाने का गिरोह चलाती थी अमरीन”, जागरण, मार्च 01, 26
“रोजगार का झांसा देकर हिंदू युवतियों का यौन शोषण कराने और मतांतरण का दबाव बनाने वाला मुस्लिम युवतियों द्वारा संचालित भोपाल का गिरोह अहमदाबाद तक संचालित हो रहा था। पड़ताल करने के लिए अहमदाबाद पहुंची भोपाल पुलिस को पता लगा कि वहां छह-सात स्पा सेंटरों से साठगांठ करके के जुहापुरा इलाके में किराये के फ्लैट में इस गिरोह द्वारा अंतरराज्यीय गिरोह चलाया जा रहा था।
प्रेमी-मंगेतर संग चला रहीं थी गिरोह
गिरोह की मुखिया भोपाल की अमरीन खान ने अहमदाबाद में अपने मंगेतर यासिर को वहां गिरोह के संचालन की जिम्मेदारी दे रखी थी। जबकि वह भोपाल में अपने मतांतरित प्रेमी चंदन यादव और बहन आफरीन खान और अन्य मुस्लिम युवतियों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर गिरोह संचालित करती थी।
भोपाल में गिरोह से जुड़ीं मुस्लिम युवतियां हिंदू युवतियों को रोजगार दिलाने के नाम पर झांसे में लेतीं और यहां उनका यौन शोषण कराने के बाद उन्हें अहमदाबाद के फ्लैट पर भी भेज देती थीं। वहां स्पा सेंटर में काम कराने की बात बोलतीं लेकिन वहां भी जबरन देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया जाता था……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
