“भोपाल में लव-जिहाद पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर मौत, बड़े तालाब में मिला शव, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका”, जागरण, मई 29, 2026
“मुस्लिम युवकों के संगठित नेटवर्क द्वारा सुनियोजित लव जिहाद और मतांतरण के मामलों में शिकार हुईं कई हिंदू युवतियों में से एक 18 वर्षीय पीड़िता की भोपाल के बड़े तालाब में डूबकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब से बरामद किया गया।
स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि लंबे समय से आरोपित पक्ष युवती पर अपने केस में समझौते और सहेली के केस में गवाही नहीं देने का लगातार दबाव बना रहा था। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल डाटा, दोस्तों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
दोस्तों संग घूमने निकली थी युवती
पुलिस के अनुसार, बैरागढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवती शुक्रवार सुबह अपने दो दोस्तों- गीतांजलि और सूरज के साथ स्कूटी से वीआईपी रोड घूमने पहुंची थी। तीनों ने राजाभोज प्रतिमा के सामने स्कूटी खड़ी की। इसके बाद सूरज और गीतांजलि आसपास टहलने लगे, जबकि परेशान युवती किसी को बार-बार फोन कर रही थी, लेकिन दूसरी तरफ से कॉल रिसीव नहीं हो रही थी……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
