“Bhopal: भोपाल में हिन्दू संगठन ने संदिग्ध मांस से भरा ऑटो पकड़ा, गौमांस होने का आरोप, जांच रिपोर्ट का इंतजार”, अमर उजाला, जुलाई 17, 2026
“भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर इलाके में शुक्रवार तड़के संदिग्ध मांस से भरा एक ऑटो पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सूचना मिलने पर ऑटो को घेर लिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ऑटो की तलाशी में पिछली सीट पर पीले तिरपाल में बंधा भारी मात्रा में संदिग्ध मांस मिला। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह गोवंश का मांस है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
सैंपल जांच के लिए भेजे गए
सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो के साथ संदिग्ध मांस जब्त कर लिया। मांस के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस किस पशु का है।
वाहन नंबर से आरोपियों की तलाश
पुलिस ऑटो के पंजीयन नंबर के आधार पर चालक और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जांच के दौरान पुलिस एक संदेही के घर भी पहुंची, जहां दो गोवंश बंधे मिले। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें काटने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी……”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
