“महाकाल लोक मे महापाप के लिए तैयार था लव-जिहादी; हिन्दू छात्रा के साथ दबोचा गया जावेद मंसूरी… परीक्षा दिलाने के नाम पर भोपाल से बुलाया था उज्जैन”, सुदर्शन न्यूज, जून 07, 2025
“उज्जैन में लव-जिहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब महाकाल लोक भी इस तरह की घटनाओं से प्रभावित नजर आने लगा है। शुक्रवार (6 जून) को यहां एक नया मामला सामने आया, जब एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू युवती के साथ संदिग्ध परिस्थिति में देखा गया। सूचना मिलते ही कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया।
इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवती भोपाल की निवासी है और उज्जैन के एक कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवती को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाकाल लोक परिसर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शुक्रवार को श्री महाकाल महालोक इंटरप्रिटेशन सेंटर के एकांत क्षेत्र में एक युवक और युवती को संदिग्ध स्थिति में बैठे पाया गया। जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज पर पढ़ें
