“बरेली में लव जिहाद: गौमांस खिलाकर कराया धर्म परिवर्तन, जबरन गर्भपात कर घर से निकाला”, इंडिया टीवी, जून 06, 2024
“आरोपी ने गुड़गांव में काम के दौरान युवती को प्रेम जाल फंसाया और उसके साथ निकाह कर लिया। गौमांस खिलाकर उसका धर्म बदला और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने के बाद उसे घर से निकाल दिया।
उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने लव जिहाद के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। पीड़िता के साथ मारपीट भी की और अंत में उसे घर निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित लड़की पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि किस तरह उसे धोखा दिया गया और धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार ने उसके साथ हैवानों जैसा व्यवहार किया।
मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुन्नी नगर का है। यहां आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया था। गुडगांव में काम के दौरान बिहार की हिंदू युवती को कट्टरपंथी ने अपने प्यार के जाल में फंसाया था। इस दौरान उसने अपनी पहचान भी बदली थी। इसके बाद पीड़िता को बरेली की आला हजरत दरगाह पर लाकर निकाह कराया गया। गौमांस खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया…..”
पूरा लेख इंडिया टीवी पर पढ़ें
