“Love Jihad: कानपुर में नाम-धर्म छिपाकर लॉ छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, हिंदू नाम से चलाता था सोशल मीडिया अकाउंट”, जागरण, मई 29, 2026
“नाम-धर्म बदलकर एक युवक विधि की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपित ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी हिंदू नाम से अकाउंट बना रखा था, जिससे लोगों से चैट करता था। डरे सहमे परिवार ने एसपी को शिकायत दी तो उसे गिरफ्तार किया गया।
हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र में विधि छात्रा को नाम और पहचान बदलकर प्रेमजाल में फंसाने व शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। विधि छात्रा के अनुसार, मसवानपुर के रहने वाले मो. कैफ ने राजदीप बनकर नजदीकियां बढ़ाईं और शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच, जब आरोपित की सच्चाई सामने आई तो उन्होंने उससे दूरी बना ली।
इसके बाद आरोपित ने उन्हें और उनके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। वह अक्सर नशे की हालत में छात्रा के घर आकर गाली-गलौज करता था और धमकी देता था कि अगर वह पुलिस में शिकायत करेगी, तो उसकी बदनामी होगी। इस डर से पीड़िता ने कालेज जाना बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपित ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हिंदू नाम से अकाउंट बना रखा था, जिससे वह लड़कियों से चैट करता था……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
