“Kota Conversion Case: “सरकार शैतान है”… चर्च में आत्मिक सत्संग के नाम पर धर्मांतरण, बजरंग दल ने दर्ज करवाई FIR”, न्यूज़ 18, नवंबर 17, 2025
“कोटा के बोरखेड़ा इलाके में स्थित बीरशेबा चर्च में एक बड़ा विवाद सामने आया है. आरोप है कि यहाँ प्रशासन से “आत्मिक सत्संग” के नाम से कार्यक्रम की मंजूरी ली गई, लेकिन अंदर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर यह कहा जाता सुना गया कि-“राजस्थान सरकार शैतान है, इसे हटाकर ईसायत लागू करेंगे” वीडियो सामने आते ही इलाके में तनाव बढ़ गया. यह घटना राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2025 लागू होने के बाद सामने आया पहला बड़ा मामला माना जा रहा है.
बजरंग दल ने पुलिस में दर्ज कराया मामला
वीडियो के वायरल होने के बाद बजरंग दल ने बोरखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की. बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने आरोप लगाया कि 4 से 6 नवंबर तक दिल्ली से आई एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण गतिविधि चलाई है. उनके अनुसार, यह कार्यवाही सीधे तौर पर राजस्थान धर्मांतरण रोकथाम कानून का उल्लंघन है…….”
पूरा लेख न्यूज़ 18 पर पढ़ें
