“Karnataka: CET परीक्षा देने जा रहे छात्रों का उतरवाया गया जनेऊ और कलावा, BJP ने कांग्रेस को बताया हिंदू विरोधी”, अमर उजाला, अप्रैल 24, 2026
“बंगलूरू के कृपानिधि कॉलेज में सीईटी परीक्षा के दौरान पांच ब्राह्मण छात्रों का जनेऊ उतरवाने का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रों का कलावा भी काटा गया। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष के नेता आर अशोक ने इसे ‘हिंदू विरोधी’ कृत्य बताते हुए कहा कि गाइडलाइन में जनेऊ उतारने का कोई नियम नहीं है।
बंगलूरू में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां के एक कॉलेज में परीक्षा देने गए पांच ब्राह्मण छात्रों को अपना जनेऊ (पवित्र धागा) उतारने के लिए मजबूर किया गया। इस घटना के बाद राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है और कड़ा विरोध शुरू हो गया है। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से हिंदू विरोधी कदम बताया।
सीईटी परीक्षा के जरिए छात्रों को बड़े प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन मिलता है। शुक्रवार को मड़ीवाला इलाके में स्थित कृपानिधि कॉलेज में यह परीक्षा चल रही थी। परीक्षा देने गए छात्रों का आरोप है कि वहां मौजूद शिक्षकों और निरीक्षकों ने उनसे साफ कह दिया कि अगर परीक्षा देनी है तो शरीर से जनेऊ उतारना ही पड़ेगा…….”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
