“Jalore: आधी रात होटल में नाबालिग लड़की संग पकड़ा लड़का, ‘लव जिहाद’ का शक, मचा हंगामा”, पत्रिका, मई 18, 2026
“जालोर शहर के होटल में आधी रात को एक लड़का और नाबालिग लड़की के मिलने की सूचना पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली थाना मौके पर पहुंचा और होटल से लड़के व नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया। लड़की को काउंसलिंग के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया, जबकि लड़के को शांति भंग की आशंका में धारा-151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि जालोर शहर के एक होटल में एक लड़का और लड़की ठहरे हुए हैं। इसे ‘लव जिहाद’ की आशंका बताते हुए कार्यकर्ता होटल के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया…….”
पूरा लेख पत्रिका पर पढ़ें
