“जाफर एक्सप्रेस में बम धमाका, पाकिस्तान की धरती पर अपने ही उठे खिलाफ; बलूच विद्रोहियों ने कहा- ‘अब या तो आजादी, या जंग’ ”, सुदर्शन न्यूज़, अक्टूबर 07, 2025
“पाकिस्तान का अशांत बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर धमाकों से गूंज उठा है। मंगलवार को कराची से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इस हमले में कई यात्री घायल हुए हैं, जबकि ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। यह वही जाफर एक्सप्रेस है जिस पर मार्च 2025 में भी हमला किया गया था।
IED से उड़ाई ट्रेन- कई डिब्बे पटरी से उतरे
यह धमाका सिंध-बलूचिस्तान सीमा के पास सुल्तानकोट इलाके में हुआ, जहां अज्ञात आतंकियों ने रेल ट्रैक पर पहले से IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया हुआ था। जैसे ही जाफर एक्सप्रेस वहां पहुंची, जोरदार धमाके के साथ ट्रेन के डिब्बे हवा में उछल गए। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विद्रोहियों ने खुद ली जिम्मेदारी- पाकिस्तान पर सीधा हमला
बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स नामक संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बयान जारी किया। बयान में साफ कहा गया, “ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के जवान सवार थे, हमले में कई सैनिक मारे गए और घायल हुए। जब तक बलूचिस्तान को आज़ादी नहीं मिलेगी, ऐसे हमले जारी रहेंगे…..”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
