“इंदौर में BJP नेता के बेटे इरफान काजी पर लव जिहाद का आरोप, मोहित यादव बनकर हिंदू युवती को फाँसा: रेप के बाद धर्मांतरण का दबाव, पढ़ें- FIR में क्या लिखा है”, ऑपइंडिया, मार्च 11, 2026
“इंदौर में एक बार फिर कैफे के जरिए प्रेम जाल रचकर युवतियों के शोषण का मामला सामने आया है। डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने इरफान काजी उर्फ फरहान के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में FIR दर्ज की है। FIR की कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने अपोलो हाइट्स स्थित ‘द कॉफी कॉन्सेप्ट’ कैफे में खुद को मोहित यादव बताकर दोस्ती की। धीरे-धीरे नंबर एक्सचेंज हुए और मुलाकातें बढ़ीं। एक दिन आरोपित ने गीता नगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाकर शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद आरोपित का व्यवहार बदल गया। पीड़िता के अनुसार, उसने लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और इसी डर से बार-बार दुष्कर्म किया…….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
