“ ‘झूठ बोल रहे हैं आप, PM मोदी ने किया ट्रंप से 8 बार संवाद’: अमेरिकी मंत्री के दावे का भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब”, ऑपइंडिया, जनवरी 09, 2026
“भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर छिड़ी जुबानी जंग में भारत ने अब स्थिति साफ कर दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया, इसलिए यह समझौता अटक गया। भारत ने दो-टूक कहा कि बातचीत के बारे में जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे बिल्कुल भी सटीक नहीं हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच संवाद की कोई कमी नहीं रही है। साल 2025 में ही दोनों नेताओं के बीच 8 बार फोन पर बात हुई है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के हर पहलू पर चर्चा की गई। भारत ने स्पष्ट किया कि 13 फरवरी 2025 से ही दोनों देश व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं और कई बार हम डील फाइनल करने के बेहद करीब भी पहुँचे थे।
दरअसल, हॉवर्ड लटनिक ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि उन्होंने पीएम मोदी से सीधे ट्रंप से बात करने का अनुरोध किया था, लेकिन भारत असहज था। उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से अमेरिका ने इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों के साथ समझौते कर लिए। भारत ने इन दावों को गलत बताते हुए कहा कि वह आज भी एक ऐसे समझौते के लिए तैयार है जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद हो और इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
