“UP CM योगी की माँ पर अभद्र टिप्पणी; मौलाना सलीम पर एक्शन की मांग तेज… ब्राह्मणों को अपमानित करने के लिए नाम में लगाता है चतुर्वेदी”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 07, 2026
“बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने मर्यादा की सारी सीमाएं पार करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस घिनौने बयान के बाद आमजन और राजनेताओं में भारी आक्रोश है और वे इसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में आज मौलाना का पुतला भी जलाया गया।
प्रदेश में लागू गौकशी के खिलाफ मुसलमानों को भड़काने के इरादे से बिहार में रमजान के दौरान आयोजित एक जलसे में अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री योगी की वृद्ध मां का अपमान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा कानून बना दिया गया है कि यदि किसी के पास मुख्यमंत्री की मां का मांस भी मिल जाए, तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देती है या पैरों में छेद कर देती है। अब्दुल्ला यहीं नही रुका वो अपने अभद्र बयान दोहराते हुए कहा ‘योगी की अम्मा का गोश्त खाकर दिखाओ’, जिससे अब देश भर में उसकी थू-थू हो रही है।
उसने यह भी कहा कि राज्य में मांस से जुड़े मामलों में बहुत सख्त कार्रवाई होती है। इस दौरान मुख्यमंत्री के परिवार का उल्लेख कर उन्होंने राजनीतिक और धार्मिक मंच के बीच की मर्यादा को लेकर बहस छेड़ दी……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
