“सोनू मराठा बनकर समीर खान ने तलाकशुदा से बनाए संबंध, भाई भी किया रेप, बेटी पर भी गंदी नजर: मुंबई में आफाक ने झाँसा दिया, धर्मांतरण का बनाया दबाव”, ऑपइंडिया, मई 10, 2024
“देश में लव जिहाद की घटनाएँ रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक महिला को मुस्लिक युवक आफाक ने लव जिहाद का शिकार बना लिया। बेटी करने के बाद उसने हिंदू महिला को छोड़ दिया। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में सोनू मराठा बनकर समीर खान ने एक तलाकशुदा महिला को फँसा लिया और फिर उस धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
दरअसल, कौशांबी जिले के पइंसा इलाके के मोहब्बतपुर का रहने वाला आफाक चार साल पहले नौकरी के लिए मुंबई गया था। वहाँ उसने सुनीता नाम की एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फँसा लिया। सुनीता भरत नगर बॉम्बे की रहने वाली है। दोनों चार साल तक साथ भी रहे। इस दौरान दोनों को एक बेटी भी हुई। उसके बाद तीन महीने पहले आफाक बिना निकाह किए वहाँ से कौशांबी भाग आया।
आफाक के लापता होने पर पीड़िता परेशान हो गई और गुरुवार (9 मई) को कौशांबी पहुँचकर पइंसा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की। महिला का आरोप है कि शादी के लिए आफाक उससे धर्म परिवर्तन के लिए कह रहा था। इसके साथ ही वह अब किसी और लड़की से शादी करने वाला है। पुलिस ने तहरीर लेकर इस मामले में जाँच शुरू कर दी है…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें