“लखीमपुर खीरी: जिले भर में प्रदर्शन कर हिंदू संगठनों ने फूंका लव जिहाद का पुतला, सौंपा ज्ञापन, अमृत विचार, जून 22, 2024
“जिले भर में शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और लव जिहाद का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र भी सौंपे। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
शनिवार को हिंदू संगठनों के तमाम लोग लव जिहाद, गौहत्या, अवैध खनन आदि के विरोध में सुबह 10:30 बजे विलोबी मैदान में एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता लव जिहाद का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए कचहरी गेट पर पहुंचे, जहां पुतले को जलाया गया। यहां से कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां भी जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में थाना खीरी क्षेत्र में किशोरी लव जिहाद का शिकार हुई। वह गर्भवती भी हो गई। आरोप है कि विवेचक दरोगा गौरव ने अपराधियों से सांठ गांठ करके पाक्सो एक्ट नहीं लगाया, जिससे कोर्ट में अपराधियों को लाभ मिल गया। महिला थाने की एक सिपाही पर बर्खास्त दूसरे समुदाय के पीआरडी जवान के साथ मिलकर पीड़ित हिंदू महिलाओं का उत्पीड़न करती हैं…..”
पूरा लेख अमृत विचार पर पढ़ें
