“छोटी बहन ने कर ली आत्महत्या, अब बड़ी वाली को धमकी… तौहीद ने ‘जानू मिश्रा’ बन फाँसा, पिता को गाली-गलौज कर भगाया तो SP के पास लगाई गुहार”, ऑपइंडिया, जुलाई 15, 2024
“उत्तर प्रदेश के रायबरेली से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। मामला खीरों था अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का है। इस मामले में जहाँ एक नाबालिग हिन्दू लड़की की मौत हो गई है, वही दूसरी लड़की को धमकी मिल रही है। यूपी पुलिस पर भी टालमटोल का आरोप है। रामशरण तिवारी के बेटे रामप्रकाश तिवारी ने इस संबंध में FIR दर्ज करवाई है। उनकी 16 वर्षीया बेटी कुमारी शालू सरस्वती इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। कॉलेज आने-जाने के दौरान तौहीद उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
तौहीद उर्फ़ जानू रनापुर पहरौली का रहने वाला है। उसके अब्बा का नाम ललन है। कॉलेज आने-जाने के दौरान वो शालू को परेशान करता था, उससे एकतरफा प्यार करने लगा था। रामप्रकाश तिवारी को उनकी दूसरी बेटी प्रतिभा ने इसकी जानकारी दी। शालू ने अपना झूठा नाम ‘जानू मिश्रा’ बता रखा था, उसने शालू को अपने जाल में फँसा लिया था। फरवरी 2024 में शालू ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जब रामप्रकाश तिवारी तौहीद की शिकायत करने उसके घर गए तो उनके साथ गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया गया।
उनके साथ बदसलूकी करने वालों में बसीर का बेटा लल्लन और लल्लन का बेटा तस्लीम उर्फ़ छोटू शामिल था। उन्होंने धमकाया कि मुकदमा लिखवाने पर उन्हें जान से मार डाला जाएगा। तब वो डर कर वापस आ गए, अब उन्होंने कहा है कि हिम्मत कर के वो मुकदमा लिखवा रहे हैं। पीड़िता प्रतिभा ने भी इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने एक दिन बाजार जाने के बहाने उन्हें साथ लेकर तौहीद को भी साथ ले लिया, उस दौरान तौहीद ने शादी की भी बात कही थी…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
