“हनुमान चालीसा सुन रहा था हिंदू परिवार, चरमपंथियों ने घर में घुस कर की पिटाई; सनातनियों ने डर कर लगा दिए थे पलायन के बोर्ड… सुदर्शन न्यूज के आवाज उठाने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े जीशान, ताहिर और राशिद”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 19, 2026
“उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उन्मादियों द्वारा हिंदू परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार (9 मार्च, 2026) को सुबह हिंदू परिवार घर में हनुमान चालीसा सुन रहा था तभी मोहल्ले में ही रहने वाले मुसलमानों ने घर में घुसकर हथौड़े और लाठी-डंडे से हमला करते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी। सुदर्शन न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाते हुए पीड़ितों के लिए न्याय की आवाज उठाई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चरमपंथी जीशान, ताहिर और राशिद गिरफ्तार कर लिया है।
मामला जिले के नंदग्राम थाना पुलिस क्षेत्र का है, हिंदू परिवार अपने घर में सुबह 9 बजे हनुमान चालीसा बजा कर सुन रहा था, जिसपर पड़ोस में रहने वाले कट्टरपंथी मुसलमानों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद वे हिंदू परिवार के घर में घुस गए और किसी तरह की मर्यादा का ध्यान न रखते हुए परिवार के बुजुर्गों और महिलाओं को बेरहमी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमे पीड़ित ऋतिक अपने साथ हुए हादसे को दिखा रहा है। वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जिहादी युवक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने के बाद भी दम मारने का नाम नही ले रहा है। उसके मन में हिंदूओं के प्रति इतना जहर भरा है कि वह उनकी जान लेने पर अमादा नजर आ रहा है। वह यह भी कहता है कि वो हिंदूओं को इलाके में नहीं रहने देंगे और उन्हें यहां से खदेड़ कर भगा देंगे।
हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चिपका दिए हैं। उनका कहना है कि मुसलमान लोग हथियार लेकर मंडराते रहते हैं जिससे उनमें डर का माहौल है। ऐसी स्थिति में वे यहां नही रह सकते हैं……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
