“‘शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते…’ इस तरह से भोलेभाले ग्रामीणों को किया जा रहा दिग्भ्रमित, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के बाद भी छत्तीसगढ़ में जारी है चंगाई सभा”, सुदर्शन न्यूज़, जून 12, 2026
“छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में आयोजित एक कथित चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पास्टर और कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव के गुड़ीपारा क्षेत्र स्थित एक मकान में धार्मिक सभा आयोजित की गई थी, जिसमें आसपास के कई ग्रामीण शामिल हुए थे। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को बीमारियों से मुक्ति और चमत्कारी उपचार के दावे करके आकर्षित किया जा रहा था। साथ ही ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार और कथित धर्मांतरण के प्रयास किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही गईं। आरोपों के मुताबिक लोगों को यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया गया कि विशेष प्रार्थना और धार्मिक आस्था के माध्यम से गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है। इस संबंध में एक वीडियो सामने आने की भी चर्चा है, जिसकी जांच की जा रही है……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
