“हसनपुर में RSS का पथ संचलन:हिंदू नव वर्ष पर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया”, दैनिक भास्कर, मार्च 29, 2026
“अमरोहा के हसनपुर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।
पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ और स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमों तथा देशभक्ति के जयघोष के साथ नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण किया। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य सुशील ने अपने संबोधन में सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज विभिन्न जातियों में बंटा हुआ है, जो प्रगति में बाधा डाल रहा है। सुशील ने स्पष्ट किया कि हमारे पूर्वजों और महापुरुषों ने किसी एक जाति के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया था……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
