“नूंह में धर्म परिवर्तन के मामले पर भड़के हिंदू संगठन:कहा- जल्द करेंगे महापंचायत; पलवल, रेवाड़ी सहित अन्य जिलों के लोग होंगे शामिल”, दैनिक भास्कर, अगस्त 30, 2025
“नूंह जिला के नगीना खंड के गांव मरोड़ा में बीते दिनों एक हिंदू परिवार का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। इस मामले के विरोध में बुधवार को नूंह के कबीर नाथ मंदिर में हिंदू समाज के लोगों की एक पंचायत का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने जिला में समय-समय पर कराए जाने वाले धर्म परिवर्तन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला अवसर नहीं है, बल्कि इससे पहले भी जिला के अल्पसंख्यक हिंदू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है।
जिले में जल्द होगी महापंचायत
इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण सहित हिंदुओं को प्रताड़ित करने के कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू मास्टर, ब्रज मंडल यात्रा के अध्यक्ष नाथूराम गुर्जर के अलावा नूंह जिला कबीर पंथ के अध्यक्ष मास्टर गंगादान डागर ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को नूंह में हिंदुओं के इन प्रताड़ना के मामलों को लेकर सर्व हिंदू समाज के लोगों के साथ एक मीटिंग की जाएगी……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
