“भारत-Pak सीमा पर मौजूद ‘हरामी नाला’ बेहद अहम, यहाँ का दलदल ही नहीं पानी भी खतरनाक: समझें- क्यों ये घुसपैठ के लिहाज से है बेहद संवेदनशील”, ऑपइंडिया, मई 30, 2026
“भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा की बात होती है तो ज्यादातर लोगों के मन में राजस्थान का रेगिस्तान या जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियाँ आती हैं, लेकिन गुजरात के कच्छ में स्थित ‘हरामी नाला’ ऐसा इलाका है, जहाँ सीमा की निगरानी करना सबसे मुश्किल कामों में से एक माना जाता है।
दलदल समुद्री पानी, बदलते ज्वार-भाटा और लगातार बदलती भौगोलिक स्थिति के कारण यह क्षेत्र सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना रहता है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संवेदनशील इलाके का दौरा कर यहाँ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
क्या है हरामी नाला और क्यों है इतना महत्वपूर्ण?
हरामी नाला गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित करीब 22 किलोमीटर लंबा समुद्री चैनल है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा का हिस्सा बनता है। इसका बड़ा हिस्सा अरब सागर के खारे पानी से घिरा रहता है, जबकि लगभग आठ किलोमीटर का क्षेत्र दलदली जमीन से भरा हुआ है…….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
