“GenZ को भड़काने पर उतरे राहुल गाँधी, भारत का नेपाल जैसा चाहते हैं हाल? : पोस्ट देख लोगों ने पूछे सवाल, मीडिया के आगे कहा था- ‘लोकतंत्र बचाना मेरा काम नहीं’”, ऑपइंडिया, सितम्बर 19, 2025
“कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने गुरुवार (18 सितंबर 2025) को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना उनका काम नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाम 7 बजे उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के युवा, छात्र और GenZ लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने लिखा कि वे उनके साथ हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या वह कोर्ट या किसी बड़ी एजेंसी का दरवाजा खटखटाएँगे? इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने कहा, “सच कहूँ तो, मैं यहाँ जो कर रहा हूँ वह मेरा काम नहीं है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेना है। मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना नहीं है।”
उन्होंने कहा, “यह भारत में संस्थाओं का काम है, वे ऐसा नहीं कर रही हैं, इसलिए मुझे यह करना पड़ रहा है। हमारी प्रस्तुति के अंत तक, जिसमें 2-3 महीने लगेंगे, आपके मन में इस बारे में कोई संदेह नहीं रहेगा कि भारत में राज्य दर राज्य, लोकसभा दर लोकसभा चुनाव वोटों की चोरी हुई है……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
