“न पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने झूठ बोला, न पेंगुइन पब्लिकेशन ने… राहुल गाँधी ‘चोरी का माल’ लेकर मचा रहे हैं हल्ला: जानिए ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन का पूरा सच”, ऑपइंडिया, फरवरी 10, 2026
“संसद से लेकर सोशल मीडिया तक, पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars Of Destiny) को लेकर घमासान मचा है। राहुल गाँधी का दावा है कि या तो पेंगुइन पब्लिशर झूठ बोल रहा है या फिर पूर्व आर्मी चीफ। राहुल गाँधी सदन में किताब की कॉपी लहराते हुए कह रहे हैं कि जब नरवणे जी ने 2023 में इसे ‘उपलब्ध’ बताया था, तो पेंगुइन अब इसे ‘अप्रकाशित’ क्यों कह रहा है? लेकिन हकीकत यह है कि न पब्लिशर झूठ बोल रहा है और न जनरल नरवणे। असल में राहुल गाँधी प्रकाशन (Publishing) की प्रक्रिया को समझने में चूक कर रहे हैं।
2023 का ट्वीट और अमेजन का ‘प्री-ऑर्डर’ खेल
दिसंबर 2023 में जनरल नरवणे ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया था कि उनकी किताब उपलब्ध है और अमेजन का लिंक दिया था।
राहुल गाँधी इसे ही ‘अंतिम सच्चाई’ मान रहे हैं। लेकिन पब्लिशिंग की दुनिया में जब कोई बड़ी किताब आती है, तो छपने से महीनों पहले उसकी ‘लिस्टिंग’ अमेजन पर कर दी जाती है और ‘प्री-ऑर्डर’ लिए जाते हैं। 2023 में यही हुआ था। किताब का ISBN नंबर (9780670099757) भी जारी हो गया था, जिसका मतलब सिर्फ यह है कि किताब की पहचान दर्ज हो गई है, यह नहीं कि वह छपकर दुकानों में आ गई है…….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
