“राजस्थान के जिस गाँव में एक भी मुस्लिम नहीं, उस गाँव के पते पर भी बंगाल-बिहार के मुस्लिमों ने कराया रजिस्ट्रेशन: 29000 फर्जी खातों में लिया गया ‘PM किसान सम्मान निधि’ का पैसा”, ऑपइंडिया, मार्च 27, 2025:
“राजस्थान के पाली में एक फ्रॉड का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ हिंदुओं के गाँव में मुस्लिमों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ से 7 करोड़ रुपए ले लिए गए। इन गाँवों में एक भी मुस्लिम नहीं हैं। जिन खातों में ये ट्रांसफर किए गए, वे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के नाम पर बनाए गए हैं। पाली में ऐसे लगभग 29 हजार फर्जी खाते मिले हैं।
जाँच में पाली जिले के देसूरी में 20 हजार, रानी में 9,004 और मारवाड़ जंक्शन में 62 फर्जी खाते मिले। इस मामले में अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हैरानी की बात है कि ये फर्जीवाड़ा साल 2020 में हुआ, लेकिन अधिकारियों ने यह बात सामने नहीं आने दी। इस मामले में उन्होंने FIR भी नहीं दर्ज करवाई थी। हालाँकि, अधिकारियों ने फर्जी खातों को ब्लॉक करके उसमें राशि जाने पर रोक लगा दी थी।
दैनिक भास्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 से अगस्त 2020 के बीच फर्जी किसानों के नाम से CSC और ईमित्र के माध्यम से पीएम सम्मान निधि के लिए आवेदन किया गया। आवेदन का पटवारी ने सत्यापन किया और उसे तहसीलदार को भेज दिया। तहसीलदार ने भी जाँच करके आवेदन पत्रों को कलेक्टर भेज दिया। इस तरह ये सूची केंद्र सरकार के पास पहुँच गई……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
