“भारत-नेपाल सीमा पर लव जिहाद का खेल: हसरे मियां ने राज बनकर हिन्दू लड़की से की शादी, भेद खुलने पर मचा बवाल”, दैनिक भास्कर, मई 17, 2026
“इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब पुलिस जांच का विषय बन गई है। एक युवती ने आदापुर थाना में रविवार को आवेदन देकर अपने कथित पति पर धोखा, प्रताड़ना और गर्भावस्था में छोड़ देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान सोशल मीडिया पर राज नाम से अकाउंट चलाने वाले युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों घर छोड़कर साथ रहने लगे।
इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कर ली। युवती को विश्वास था कि युवक हिंदू समुदाय से है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद जब वह युवक के साथ हरपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव पहुंची, तब उसे पता चला कि राज का असली नाम हसरे मियां है…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
